लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा प्रखंड की ओर से लिट्टीपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष विशन हेमब्रम के अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में एक बैठक आहुति की गई।जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जयंती 25 दिसंबर को पर प्रत्येक बूथ पर जन्म जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अटल ग्राम स्वराज पखवाड़ा कार्यक्रम किया जाना है।साथ ही प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ पर सुना जाएगा।बैठक में उपस्थित एस टी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दानिएल किस्कू,जिला मंत्री जामु मरांडी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजन मंडल,विचामहल मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार साहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे