Search

June 27, 2025 5:42 pm

अमानत के एक मजदूर की सड़क दुघर्टना में मुंबई में हुईं मौत


संवाददाता,जयराम मंडल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की शनिवार सुबह मुबंई में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आजाद अली (32) वर्ष दो माह पूर्व मज़दूरी करने के लिए मुंबई गया था। परिजनों के अनुसार वहां उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने के कारण उसे मुम्बई स्थित सिजुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मृतक आजाद अली दो दिन पूर्व अस्पताल से भाग गए थे। जिसकी शनिवार की अहले सुबह तेतुलमारी में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने शव को पैतृक आवास लाने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर