Search

June 18, 2025 5:20 am

कांग्रेस का स्थापना दिवस धुम धाम देवघर अखिल भारतीय नाम से मनाया

देवघर कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय में देवघर कांग्रेस द्वारा बड़े ही धुम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो.उदय प्रकाश ने किया और मुख्य अतिथि के रुप में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोतोलन से करते हुए झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से एक हजार किलोमीटर तक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में चलने वाले देवघर के दीनबंधु सिंह का तथा 15 सूत्री जिला समिति में सदस्य बनाए गए पार्टी के पदाधिकारी जियाउल हसन एवं आफताब आलम को एवं एनएसयुआई में बनाए गए सभी नए पदाधिकारियों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पार्टी की स्थापना काल से लेकर वर्तमान स्थिति पर एवं पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक अपनी बातों को रखा। वहीं बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नन संजय ने कहा कि पार्टी के सम्मानित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा उनके अपार प्रेम से ही लंबे समय तक जिला अध्यक्ष के रूप में रहकर पार्टी को संजोने का काम किया और जब तक जान रहेगी तब तक पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। यह पार्टी साधारण पार्टी नहीं है,यह एक अंतरराष्ट्रीय पार्टी है। जिनकी स्थापना ही भारत को आजादी दिलाने के साथ देश में एक स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना को लेकर किया गया था।
भारत जोड़ो कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ पद यात्रा में भाग लेकर आए दीनबंधु सिंह ने अपनी आंखो देखी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं विशेषताओं पर विस्तार पूर्वक बातों को रखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने भी पार्टी एवं संगठन हित में अपने अनुभव को साझा किया । उन्होंने कहा कि हम संगठित होकर काम करें।आज पार्टी फिर से एक नई जोश में देखने को मिल रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव हमारे पक्ष में होगी,यह देश की हालात बता रही है। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,दिनेश कुमार मंडल,किशोर ठाकुर,मुजीब खान,सुधीर देव,रवि केशरी,अमित कुमार पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव,हेमंत चौधरी,राजीव रंजन ऊर्फ गुलाब,जिला कांग्रेस के राघवेंद्र झा,वृजभूषण राम, अर्जुन राउत,महादेव पंडित,जवाहर मिर्धा,धर्मेन्द्र सिंह,डा अरुण सिंह,सेवा दल के ओमप्रकाश यादव,शैलैश मालवीय,अर्जुन सिंह,नंदलाल यादव,सुकदेव दास,मदन सिंह,मुस्लिम अंसारी,चंदन दास,नकूल दास,गणेश दास,युवा कांग्रेस राहूल सिंह,अश्विनी कुमार,चंदन कुमार,अरबाज अंसारी, हिमांशू रंजन,सोरभ दुबे, बैलाल, अख्तर अंसारी,सुकदेव सिंह, एनएसयुआई रवि बर्मा,शैफ दानिश,आदर्श केशरी,पिंटू यादव, मुख़्तार अंसारी,अनवर अंसारी,चंदन यादव,अरविंद यादव,अटल मिश्र,
दिलीप यादव,मंगल मिश्रा,सुभाष झा,सदाशिव राणा,मकसुद आलम, राहुल राज,अजय पाठक,बिशू दास,ध्रुव जी,मुकेश यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर