Search

February 19, 2026 11:11 am

गोड्डा विधायक अमित मंडल ने किया होटल का उद्घाटन

बारकोप मोड़ स्थित राजलक्ष्मी होटल फैमिली रेस्टोरेंट का गोड्डा विधायक अमित मंडल के द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। विधायक अमित मंडल ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हर व्यक्ति रोजगार से जुड़े और ऐसे ही क्षेत्र की उन्नति हो हमारी यही प्राथमिकता रहती है। जब भी आप लोग बुलाते हैं हम चले आते हैं हमें खुशी मिलती है कि हमारे क्षेत्र के लोग आज आर्थिक प्रगति कर रहे हैं l होटल संचालक विनय पोद्दार ने माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया। मौके पर प्रमुख अवधेश शाह, पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोलू पंडित, जगन्नाथ मांझी, महामंत्री संजय झा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू भगत, अनीश कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

img 20221228 wa00532555286759093403790

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर