राजकुमार भगत
पाकुड़।गुरुवार को झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा पाकुड़ की ओर से चंदन कुमार पासवान कार्यकारी अध्यक्ष झा. रा .स .क. महासंघ पाकुड़ नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन कर राज्य सरकार से मांगे जाने वाले मांगों पर विचार विमर्श किया गया ।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के एनएसीपी वेतनमान 5200_ 20200 + 1800 ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2400 ग्रेड पे परिभाषित किया जाए। पदोन्नति में 10 वर्ष के बाद 19 सौ ग्रेड पे को खत्म करते हुए 24 सौ ग्रेड पे में परिमार्जन किया जाए। 15% के स्थान पर 25% पदों पर चतुर्थवर्गीय कर्मियों के लिए पदोन्नति आरक्षित किया जाए ।उक्त आरक्षित पद पर किसी भी तरह का सीधी नियुक्ति नहीं किया जाने व चतुर्थवर्गीय कर्मी को परिवहन भत्ता दिए जाए पर सहमति बनी। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुरानी पेंशन बहाली के लिए धन्यवाद दिया गया। पत्र की कॉपी सपन कर्मकार महामंत्री रा. क. महासंघ रांची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया और और अनुरोध किया गया कि कि अपने अस्तर से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार , राज्यपाल तथा प्रधान सचिव को अपने स्तर से निवेदन किया जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके। बैठक में मुख्य रूप से रितेश पांडे अनिल टू डू भोपाल यादव राजेंद्र रविदास प्रियदर्शी अशोक शक्लदीप प्रसाद विश्वजीत पांडे मति सोरेन अशोक मरांडी बिंदु तूरी रवि पांडे मनोज यादव आदि शामिल हुए।