Search

December 16, 2025 11:02 am

झामुमों ने मनाया हर्षोल्लास के साथ वीर शिबू सोरेन का जन्मदिवस

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में झामुमों जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पाकुड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79वा जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर गरीबों के बीच कंबल, का वितरण किया गया । सुलेमान बास्की ने कहा की आज पूरे देश में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झामुमो अध्यक्ष को पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाई दी जा रही है। पूरे झारखंड में झामुमो नेताओं द्वारा जगह-जगह वीर शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया जा रहा है।शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन झारखंड के आदिवासी मूलवासी के उत्थान में लगाया। उन्होंने पृथक राज्य के आंदोलन के साथ-साथ महाजनी प्रथा और सूदखोरी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें यातना सहना पड़ा। दिशोम गुरु ने वर्षों जंगल की खाक छानी और कई दफा जेल गए। महाजनी और सूदखोरी प्रथा को खत्म करने के बाद उन्होंने पृथक झारखंड राज्य के आंदोलन का सफल नेतृत्व किया। वे फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं। जन्मदिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप केन्द्रीय सदस्य मिथिलेश सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख , नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह , उपाध्यक्ष अजफरुल शेख ,सचिव नूरआलम ,उमर फारूक , प्रकाश सिंह ,कौसर शेख , जाकिर शेख , उपाध्यक्ष पिन्टू सिंह ,सुनिराम किस्कु , तनवीर आलम ,असीम अकरम ,फुरकान शेख ,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

img 20230111 wa00877708682084521517438
img 20230111 wa00861136959596755763979

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर