अमर भगत
प्रखंड क्षेत्र के सलपतड़ा के समीप एक बाइक में सवार एक अधेड़ महिला की मौत ठंड के कारण हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार बाइक में सवार अरुण कुमार साह अपने सास इंजरी देवी के साथ बरहेट से गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के टायजोर गांव जा रहे थे।तभी सलपतड़ा के समीप इंजरी देवी की अचानक तबियत बिगड़ गयी।जिसके बाद इंजरी देवी बेहोश हो गयी। ग्रामीणों के
द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही एसआई अजंता महतो पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर
पहुंचे। जिसके बाद उन्हें कंबल एवं अन्य कपड़े दिए गए।
अनान-फानन बेहोश इंजरी देवी को सीएचसी पहुंचाया गया।
सीएचसी में मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं जानकारी के अनुसार मृतक इंजरी देवी बरहेट के हाथीगढ़ निवासी अरुण कुमार साह के साथ गोपीकांदर के टायजोर गांव में समधिन के मृत्यु में जा रही थी।