सतनाम सिंह
प्रताड़ित कर मजदूरी कराता था लड़की को
पाकुड़: नाबालिग लड़की को शादी की झांसे देकर भगा ले जाने वाला आरोपी को पाकुड़ पुलिस टीम ने गोवा में गिरफ्तार कर पाकुड़ लाया । वही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया। बीते 27 अगस्त 2022 को दर्ज मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि शादी की झांसे देकर भगा ले गया है। इस मामले को लेकर हिरणपुर पुलिस काफी दिनों से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही थी। पर सटीक सूचना न मिल पाने के कारण नही हो पा रहा था। सूचना मिलने के साथ ही थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के द्वारा एसआई विनोद सिंह के नेतृत्व में एसआई रौशन सिंह ,
महिला कांस्टेबल शांति देवी व कांस्टेबल महेश कुमार झा को शामिल कर टीम गठित कर 26 दिसम्बर को गोवा भेजा गया। जहां नार्थ गोवा पुलिस के सहयोग से 29 दिसम्बर को नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। वही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताते चले कि गोवा पुलिस के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर छह दिनों का ट्रांजिट रिमांड भी लिया गया था। गिरफ्तार युवक को एक जनवरी को न्यायालय में उपस्थापन कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक के पिता ने पूर्व में लड़की के माता -पिता के ऊपर पुत्र के गायब कराने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में मामला भी दर्ज कराया था। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गोवा पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ लड़की को प्रताड़ित कर मजदूरी करवाया जाता था।
बाईट :अमर कुमार मिंज थाना प्रभारी
