Search

June 20, 2025 9:05 pm

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मनाया गया138 वां स्थापना दिवस,

संवाददाता अहमद रजा।

साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष मोहम्मद बरकतउल्ला खान का उपस्थित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वंदे मातरम गीत गाने के उपरांत जिलाध्यक्ष बरकतउल्ला खान के द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के नारा के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांग्रेस की परंपरा रही है कि वो स्थापना दिवस के अवसर पर हर साल अपने चंद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करती आ रही है।उसी परंपरा के तहत तीन वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला सचिव मंगल पासवान एवं ओम प्रकाश साह को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानीत किया गया।इसके बाद कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन ने किया।कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे।इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बरकतउल्ला खान को एक साधारण कार्यकर्ता से आज जिला अध्यक्ष के सफर पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखते हुए उनके क्रियाकलापों की खूब सराहा।
जिला अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस को साहेबगंज जिला में और अधिक मजबूत करने की बात कही।उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता पिछले किसी कारण से नाराज होकर पार्टी से निष्क्रिय हो गया होगा तो मैं पूरा प्रयास करूंगा कि सभी लोगों को एकबार फिर से जोड़कर उनकी सक्रिय भागीदारी से साथ पार्टी को मजबूत किया जाए।मैं एक साधारण कार्यकर्ता से यहां तक का सफर तय किया है, पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपा है मैं उसे दिलोजान से पूरा करने का प्रयास करूंगा। लेकिन ये मुझ से अकेले नहीं होगा बल्कि इसमें आप सभी कांग्रेसजनों का मुझे साथ चाहिए।हम एक परिवार की तरह काम करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।मौके पर जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान के अलावे मोहम्मद कलीम उद्दीन,मुर्शाद अली, नित्यानंद गुप्ता,सरफराज आलम, बासुकीनाथ यादव, अशोक पासवान, नदीम इकलाख, विनोद शर्मा, उमेश पांडे, आदित्य यादव, निताई सरकार, देवेंद्र ठाकुर, मैनुल हक अंसारी, अली कुरैशी, सब्दुल अंसारी, आनंद भगत, विनोद वर्मा, सिद्धेश्वर मंडल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर