Search

June 18, 2025 5:33 pm

महिला हिंसा को लेकर नपं महिला समूह ने रंगोली बनाकर चलाया जागरूकता अभियान

गोड्डा : राष्ट्रीय अभियान के तहत महिलाएं हिंसा से संबंधित 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलने वाला यह कार्यक्रम जो राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा चलाया गया अभियान है, जिसमें महिला हिंसा एवं जागरूकता अभियान पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इसी के कड़ी में गोड्डा नगर परिषद के महिला समूह नई चेतना बदलाव पहल की ओर से महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह इत्यादि जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हिंसा नहीं सम्मान चाहिए-जीने का अधिकार चाहिए, समता समानता के बाद समाज में हो रहे कुरीतियों को हटाने के लिए महिलाओं के द्वारा रंगोली बनाकर जागरूक किया। इस मौके पर नई चेतना बदलाव पहल के सीईओ रेखा कुमारी, रीना परवीन सीआरपी शमा परवीन, सुशीला देवी चंदा देवी, स्वीटी कुमारी, मीरा सिन्हा सहित समूह की दर्जनों महिला सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर