Search

June 18, 2025 5:41 am

लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का स्वागत काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया

लिट्टीपाड़ा पाकुड़,प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का स्वागत काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कहीं लोग पिकनिक मना कर स्वागत किया तो कहीं क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, संपन्नता, स्वास्थ्य, धन, यश, मान-सम्मान और उन्नति, प्रगति तथा विकास आदि के मन्नतें मांगे।रविवार रात 12 बजने के साथ ही मोबाइल से हेलो हाय, एसएमएस, वाट्सएप, फेसबुक, मैंसेंजर एवं ई मेल के माध्यम से नववर्ष की बधाई देने में क्षेत्र के लोग दिन भर व्यस्त रहें। आतिशबाजी एवं हैपी न्यू ईयर की आवाज गूंजने लगी। मौके पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कंचनगढ़ गुफा, परगला नदी, रांगा नदी, चितलो फॉर्म, हेठबंधा नदी,चटकम के गरम पानी के पास स्थित सहित छोटे बड़े जंगोलों में लोगों ने अपनी पसंदीदा स्थल नये साल के प्रथम दिन पर पिकनिक मनाया। नया साल 2023 का गर्मजोशी एवं काफी उत्साह के साथ स्वागत किया। वर्ष 2022 का विदाई एवं नव वर्ष 2023 के स्वागत को लेकर खासकर युवा वर्ग एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। नव वर्ष का स्वागत जश्न के रूप में मनाया गया। हर जगह उत्साह देखा गया। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों ने पूरी रात जागकर गुजार दी।

पिकनिक स्पॉट पर सेल्फी का रहा क्रेज।
कहा जाता है कि झारखंड भारत के उन राज्य में से एक है, जिसको प्रकृति ने गोद लिया है। झारखंड में पिकनिक स्पाॅट के लिए जगह की कमी नहीं है।कोई पत्थर के चट्टानों पर, कोई नदी के कल-कल बहते पानी पर तो कोई नदी के रेत पर, कोई सरसों फूल के खेत पर सेल्फी लेते दिखाई दिया।
सुबह होते ही नदी के दोनों किनारों पर सैलानियों की चहल-पहल शुरू हो गयी। लोग अपने परिजनों के साथ तो कुछ अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में नववर्ष का आनंद उठाने पहुंचे। कुछ सैलानी बस से तो कुछ मैक्सी से नाचते गाते-आते यहां पिकनिक मनाने आते दिखे। हर तरफ नववर्ष की उमंग पूरे परवान पर थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर