Search

June 27, 2025 12:39 pm

लिट्टीपाड़ा में सुहागिन महिलाएं ने की वट सावित्री पूजा

लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय सहित करियोडिह, करणघाटी, बड़ा सरसा गांव में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूजा के अवसर पर वट वृक्ष में पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर पति की मंगलकामना की। इसके बाद घर में पति की आरती उतारी ओर आशीर्वाद लिया। कहा जाता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित की थी। इसी दिन सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से वापस लाई थी। इसीलिए सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर