Search

June 18, 2025 5:43 am

साहेबगंज में विश्वविद्यालय की स्थापना करायी जाय-अनन्त ओझा।

साहिबगंज से संवाददाता अहमद रजा की रिपोर्ट।

साहिबगंज।राजमहल विधायक अनंत ओझा ने विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को शून्यकाल के माध्यम से साहेबगंज में विश्वविद्यालय स्थापना कराने की मांग की।उन्होंने ने कहा कि साहेबगंज, राज्य मुख्यालय राँची तथा संथाल परगना संथाल परगना प्रमण्डल के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित है,जो राजनीतिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण से अर्द्धविकसित क्षेत्र है। यहाँ विश्वविद्यालय की स्थापना कर गुणवतापूर्ण उच्चत्तर शिक्षा उपलब्ध कराना स्थानीय व सीमावर्ती जिला के विद्यार्थियों के लिए अत्यावश्यक होगा, क्योंकि यहाँ के विद्यार्थियों को उच्चत्तर शिक्षा प्राप्त करने हेतु तथा विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यों हेतु कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके अभिभावकगण को भी मानसिक और आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है और विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु
सम्मिलित रूप से जिला में महाविद्यालय भी स्थापित हैं। राज्य मुख्यालय और प्रमंडल मुख्यालय के सुदूरवर्ती जिला साहेबगंज में विश्व विद्यालय की स्थापना करायी जाए।

उन्होंने ने कहा पिछले साल विधानसभा में साहेबगंज में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग किया था।उनका कहना था कि पिछड़ा जिला होने के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों को साहिबगंज से करीब 150 किमी दूर दुमका में सिदो-
-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय स्थित रहने से परेशानी होती है।विधायक ने कहा कि संथाल परगना उच्च शिक्षा के मामले में अभी तक अत्यंत पिछड़ा रहा हैं। इससे अंदाजा लगाया सकता हैं कि पूर्व की सरकार में राज्य में अनेक विश्वविद्यालय की स्थापना करायी गई।लेकिन संथाल परगना में नहीं हुई। विधायक ने कहा कि जिला में छह कॉलेज हैं जिसके लिए एक विश्वविद्यालय तो होना ही चाहिए।श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की तर्ज पर साहिबगंज कॉलेज को भी विश्वविद्यालय का स्थापना करायी जाय। सरकार की ओर से विश्वविद्यालय स्थापना हेतु कार्रवाई करने की बात कही गयी थी मगर अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर