Search

June 20, 2025 9:17 pm

स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे कालाजार उन्मुलन कार्यकर्म का निरीक्षण किया गया

लिट्टीपाड़ा पाकुड़ प्रशांत मंडल

पाकुड़ लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कालाजार प्रभावित आसनबनी गांव में स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे कालाजार उन्मुलन कार्यकर्म का निरीक्षण करने गुरुवार को राज्य किट विज्ञान पदाधिकारी डॉ सज्ञा सिंह व सिविल सर्जन डॉ एम के टेकरीवाल ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को कालाजार से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डॉ संज्ञा सिंह ने ग्रामीणों को कालाजार से बचाव के लिए घर के आस पास साफ सफाई, रात में सोने के पहले मच्छरदानी का प्रयोग करने , सहित दवायुक्त मच्छर दानी को धुन में नही सुखाने की जानकारी दिया।साथ ही उन्होंने गांव में एसपी फाइव परसेंट की छिड़काव सभी घर मे हो ,घर का कोई भी हिस्सा नही छूटे इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके पश्चात राज्य किट विज्ञान पदाधिकारी डॉ संज्ञा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुच सभी स्वास्थ कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी लिया एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी।मौके पर एमपी डब्लू बिक्की रजक, चारलेश किस्कू,छोटो मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर