Search

March 5, 2026 5:31 pm

हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी गणतंत्र दिवस, निकाली जाएगी प्रभात फेरी, होगी मैराथन दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सतनाम सिंह

पाकुड़ । सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने की तैयारी को लेकर बैठक की गई ।
निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति गणतंत्र दिवस के दिन पूर्वाह्न नौ बजे रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में सामूहिक रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभागों झांकियां निकालने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा की बीते वर्ष बेहतरीन कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित करने की बात कही।उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री कौशलेश यादव को नगर की सफाई अभियान चलाकर 25 जनवरी तक मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।भारी वाहनों पर रहेगी रोक

25 जनवरी को सुबह छह बजे से नौ बजे तक एवं 26 जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन अवरूद्ध रहेगी।

3 दिनों तक पैरेट का होगा पूर्वाभ्यास

21, 22, 23 जनवरी को परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को संपन्न होगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक एच.पी.जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संपा साह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणी हेंब्रम, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री संजय कुमार दास, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी श्री आशुतोष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ० चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ श्री अजीत कुमार विमल समेत अन्य पदाधिकारी एवं जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे

img 20230109 wa00974454147161225393005
img 20230109 wa00954749592418025861851
img 20230109 wa00943016750156972893888

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर