राजकुमार भगत
पाकुड़ । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड की सरकार के तीन वर्ष पूरा करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कुशल नेतृत्व का शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत राज्य के 6 लाख 63 हजार 910 किसान लाभान्वित हुए हैं। ₹232 करोड़ से अधिक DBT के माध्यम से प्रति किसान परिवार को ₹3500 प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप में दो किसानों को चेक के माध्यम से योजना का लाभ दिया। 25 लाख छात्र-छात्राओं को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ मिला। छात्रवृत्ति के रूप में ₹500 करोड़ का वितरण किया।सांकेतिक रूप में अंकिता आईंद और पियूष रजक को छात्रवृत्ति की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। 5 लाख 52 हजार से अधिक किशोरियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का मिला लाभ। ₹219 करोड़ की राशि किशोरियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।सभी वर्गों के साथ सरकार खड़ी है और खड़ी रहेगी। इनके हक-अधिकार के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। चाहे सामाजिक सुरक्षा, नौकरी-रोजगार, किसान, शिक्षा, आधारभूत संरचना या नीति निर्धारण की बात हो हेमंत सरकार सबसे आगे है।आपदा के बीच जीवन और जीविका को बहुत दृढ़ता के साथ पूरा करने की कोशिश की जा रही है।