Search

March 11, 2026 11:22 pm

अंचल अधिकारी ने फुटबॉल फाइनल मैच का उद्घाटन किक मार कर किया

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड स्तरीय प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच का उद्घाटन सोमवार को पाकुड़िया हाई स्कूल मैदान में मुख्य अतिथि सीओ किरण डांग ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में कीक मारकर किया । प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 17 वर्ष से कम आयु वालो में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा और उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोंनोग्राम के बीच फुटबॉल खेल में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गणपुरा 9 – 10 ( ट्राइबेकर ) गोल से विजय हुआ । वहीं 14 आयु वर्ग में मध्य विद्यालय गणपुरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौकिशाल को 1 -0 से हराकर विजय हुआ । 17 आयु वर्ग बालिका में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय कन्या के बीच खेल में उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गापुर 1 – 0 से विजय हुआ । अंचलाधिकारी किरण डांग के द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । मौके पर बीपीओ अल्फ्रेड मुर्मू , शिक्षक शुशील मुर्मू , प्रमोद कुमार सिंह , रविन्द्र मरांडी , सुनील मरांडी , अरुण कुमार मरांडी , प्रदीप सोरेन , बबलू किस्कु , एंथोनी हांसदा , सत्यवती हेम्ब्रम , संतलता बास्की , पंचानंद पांडे , पत्राश सोरेन एवं मिस्त्री मरांडी मौजूद थे ।

IMG 20230724 WA0032
IMG 20230724 WA0033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर