Search

March 16, 2026 1:02 am

अंचल अधिकारी ने बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया जप्त

सतनाम सिंह

महेशपुर अंचल अधिकारी रितेश जायसवाल ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में रविवार को रोलाग्राम गांव के समीप अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. सीओ ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्र के रोलाग्राम गांव के समीप बालू लदा तीन ट्रैक्टर को रोका गया. जहां ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले. इससे यह प्रतीत होता है कि बालू से संबंधित किसी भी तहर का कागजात नहीं है. जिसके बाद सीओ ने अंचल गार्ड के सहयोग से तीनों ट्रैक्टर को महेशपुर थाने को सौंप दिया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर