Search

April 4, 2026 6:27 am

अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला, जांच में जुटी पुलिस।

घटना मालपहाड़ी थाना क्षेत्र भुसका गांव की है।

सतनाम सिंह

पाकुड़ मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बिशनपुर भूषका स्थित एक खेत में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। घटना का पता तब चला जब कुछ ग्रामीणों ने खेत की तरफ से उठ रहे धुएं को देखा और इसकी खबर मालपहाड़ी थाना को दी। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह जल चुका था, जिसके कारण अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह हत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!