Search

March 12, 2026 12:19 pm

अज्ञात हाइवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़)थाना क्षेत्र के कस्तूरी निकट सोमवार सुबह हिरणपुर -कोटालपोखर पथ में पत्थर लदे हाइवा के चपेट में आने से गाँव के ही बैजून बेसरा (45) गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से भाग निकला। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सोनाजोरी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुबह साढ़े आठ बजे से सड़क जाम कर दिया ।घायल बैजून बेसरा सड़क किनारे खड़ा था कि सुबह करीब सात बजे सितपहाडी की ओर से आ रहे पत्थर लदे अज्ञात हाइवा ने धक्का मार दिया। जिससे घायल व्यक्ति की हाथ व पैर में गम्भीर चोटे आई। वही हाइवा भाग निकला। इस घटना को लेकर आक्रोशित लोगो ने सुबह साढ़े आठ बजे से पत्थर लदे वाहनों का आवागमन ठप्प कर दिया। जिसकारण सड़क के दोनो ओर भारी वाहनों की कतार लगी रही। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास किया , पर ग्रामीण व परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। साढ़े 11 बजे तक जाम की स्थिति यथावत बनी हुई थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसका इलाज किया जा रहा है। जाम हटाने को लेकर वार्ता की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर