Search

March 16, 2026 8:07 am

अवैध एटीएम लॉटरी का संचालन जोरों पर।

फाटक सबवे के पास रहने वाले मुस्ताक मोटरसाइकिल गैराज से चला रहे है एटीएम लॉटरी का धंधा जो पूरे पाकुड़ सहित पूरे मुफस्सिल थाना क्षेत्र में फैला हुआ है।

पाकुड़ रेलवे फाटक में एटीएम लॉटरी का प्रचलन जोरों पर है, 3 लोगों ने एक साथ जोड़ी बनाकर पाकुड़ रेलवे फाटक मैं अपना अच्छा खासा पकड़ बना रखा है, सोनू, असलम और मुस्ताक इनकी जोड़ी झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी को खुले आम पाकुड़ शहर सहित मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बेच रहे है, इन लोगों के साथ मुकेश का भी खूब है। मुस्ताक फाटक के पास मोटरसाइकिल गैराज से दिन रात अपने इस धंधे को सुगंध की तरह फैला रहे है, लेकिन यह सुगंध सायद पुलिस के आस पास नही पहुंच पा रही है,सोनू,असलम और मुकेश कंधा से कंधा मिलाकर एटीएम लॉटरी के धंधा का प्रचार प्रसार खूब जोर शोर से कर रहे है। जानकारों की माने तो मुस्ताक को कुछ स्थानीय माफियाओं का साथ मिला हुआ है जिसके बल पर यह सभी मिलकर खूब फैला रहे है झारखंड में प्रतिबंधित लॉटरी को पूरे पाकुड़ जिले भर में, प्रतिबंधित होने के बावजूद बेचे जा रहे हो क्योंकि दाम कम और इनकम ज्यादा है इस फर्जी एटीएम लॉटरी के धंधे में सिर्फ कागज की छपाई ही तो करनी है।माफिया मुस्ताक अंसारी द्वारा टार्गेट दिया जाता है युवाओं को जितनी जायदा टिकट बेचोगे उसके अनुसार लाभ दिया जाएगा, इस प्रलोभन के बाद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई युवा मुस्ताक अंसारी के लिए काम कर रहे है,जिनका काम लोगों को फसाना,टिकट में पड़ने वाले इनाम का लालच देना,इस इनाम के लालच में मजदूर,युवा,यहां तक घरेलू महिला भी फंस रही है इनके मकड़ जाल में,धीरे धीरे दीमक की तरह यह टिकट माफिया और इनके साथी लोगों को खोखला कर रहे है।मुफस्सिल थाना क्षेत्र और नगर थाना क्षेत्र में तो हर चौराहे,चाय दुकान,हटिया के अंदर और रेल फाटक में तो साग सब्जी की तरह खुले आम बेची जा रही है अवैध एटीएम टिकट।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर