Search

March 18, 2026 9:15 am

अवैध खनन भंडारण एवं माइनिंग पर करे कार्रवाई : उपायुक्त

सतनाम सिंह

पाकुड़। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन, अवैध भंडारण के रोकथाम के लिए के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की व अवैध खनन, अवैध माइनिंग पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से चेकपोस्ट पर गाड़ी पास करा रहे हैं, उनलोगों पर भी सख्त कार्रवाई करें।बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध खनन, गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम से उपयुक्त धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके। बैठक में अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप साह, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, अंचलाधिकारी पाकुड़, महेशपुर, हिरणपुर, पाकुड़िया, सभी थाना प्रभारी एवं सभी कोल कंपनी के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क से भूषण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230325 WA0057

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर