पाकुड़ आदिवासी बालक बालिका छात्रावास के छात्रों ने 60-40 नियोजन नीति के विरोध में मंगलवार को निकाला मशाल जुलूस । मशाल जुलूस रविंद्र चौक से निकल गांधी चौक पहुंचा छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा बुधवार को संपूर्ण झारखंड बंद का आवाहन किया है । श्री मुर्मू ने कहा 6040 नियोजन नीति झारखंड की जनता के लिए एक अभिशाप है इस नीति से सरकार की यह सोच उजागर हो रही है कि वह स्थानीय को कम बाहरियों को ज्यादा फायदा दिलाना चाहती है । श्री मुर्मू ने कहा इस बंद में एंबुलेंस की सेवा मरीज व आवश्यक सेवा को दूर रखा जाएगा यह सारी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी । 60-40 नियोजन नीति का संथाल परगना ही नहीं पूरे झारखंड की जनता पुरजोर विरोध कर रही है ।जब झारखंड की जनता अपनी आवाज व अधिकारों के लिए रांची में सीएम आवास का घेराव करने निकली तो हेमंत सरकार ने उन सभी पर लाठीचार्ज करके घायल करने का काम किया है । झारखंड में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है कि कोई भी अपने आवाज व अधिकार के लिए बोलता है तो उसे लाठी डंडे से पीटा जाता है । हमारे लोगों के साथ घटी है उससे पूरा राज्य की जनता दुखी है नियोजन नीति को रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला गया है एवं बुधवार को पूरा झारखंड बंद रखा जाएगा । मौके पर मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में बालक बालिका छात्रावास के छात्र मौजूद रहे ।









