धीरेन साहा
महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बीते शनिवार देर शाम दो सगे भाइयों को लोगों ने पीट पीट कर निर्मम हत्या कर देने का माला प्रकाश में आया है। वही दोनों मृतक के पिता सह वादी लुखीराम मुर्मू ने थाने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है।वादी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि दिनांक 17/06/2023 शनिवार शाम समय करीब 5:00 बजे मंत्री मरांडी के घर के पास उसका बेटा वकील मुर्मू,देवीधन मुर्मू,बेटी टुडू, कलम हसदा बैठी थी।इसी बीच गांव लोग सुनील सोरेन,कालिदास सोरेन,प्रधान सोरेन , सुरीन सोरेन बहा सोरेन ,रमेश सोरेन, रामजी सोरेन ,महेंद्र सोरेन ,बीपी सिंह सोरेन ,ईश्वर सोरेन ,दिलीप सोरेन कीरानीक@ सोरेन, मसोदी सोरेन, गंगा सोरेन, कृष्णा मुर्मू, सभासतेन मुर्मू,अनिल मुर्मू ,प्रेम हेंब्रम, मशीचरण मुर्मू,नजीर हेंब्रम, समसेल हेंब्रम,कालेश्वर हेंब्रम, जोगेन हेंब्रम, साहेबजन हेंब्रम, मदन मरांडी, लीलू सोरेन ,श्रीनाथ सोरेन , रोसेन सोरेन, आछी मरांडी,नमिता मरांडी,बाले किस्कू,छमी हेंब्रम, होपनी बास्की, सोनोती मुर्मू, मरांगबिटी सोरेन, सोना मरांडी आदि एवं अन्य महिला पुरुष सभी ग्राम गणेशपुर निवासी ने अपने साथ में लाठी डंडा,पत्थर एवं कुल्हाड़ी आदि से लैस होकर आए तथा अचानक पुरानी बातों को बोलकर सभी मिलकर एक साथ प्रहार करने लगे उन लोगों के प्रहार से उपस्थित कमल हांसदा ग्राम गणेशपुर निवासी ने किसी तरह से भाग कर अपना जान बचाया तथा उन लोगों ने उसके बेटे वकील मुर्मू तथा देवीधन मुर्मू को जानबूझकर जान से मारने की नियत से हमला कर जख्मी कर दिए। जिससे उनके दोनों बेटा वहीं पर मृत्यु हो गया। वहां पर उपस्थित बेटी टुडू बचाने गई तो उन पर भी उन लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिए तो जो किसी अस्पताल में इलाज किया गया। सुबह समय 9:00 दिन लीलू सोरेन, साहेबजन हेंब्रम,सुनील सोरेन, बाहा सोरेन एवं अन्य लोग मंत्री मरांडी गणेशपुर निवासी को धमकी दिया कि वकील मुर्मू,और देविधन मुर्मू को साथ दिया तो जान से मार देंगे। इस घटना को अंजाम देने में कृष्णा मुर्मू, ग्राम प्रधान कालिदास सोरेन, सोंडी (आबीन साहा)तथा सिंगपुर मुखिया का पति लोगों उक्सा कर षडयंत्र रचा था। वादी के लिखित शिकायत पर महेशपुर थाने में 40 लोग सहित अज्ञातों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।
वही उक्त मामले को लेकर एसपी हृदीप पी. जनार्धन ने रविवार को घटनास्थल पहुँचकर छानबीन करते हुए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की. एसपी ने बताया कि बीते शनिवार को गणेशपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई है. जिसको लेकर महेशपुर थाने में 40 लोग सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में मास्टरमाइंड दो आरोपियों को गिरफ्तार की गई है. जिससे पूछताछ की जा रही है. बताया कि जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, छापेमारी जारी है.





