Search

March 14, 2026 9:14 am

आपसी विवाद में हुई दो व्यक्ति की हत्या

25/30 की संख्या में आए लोगों ने हमला कर दो सगे भाइयों को जान से मार डाला।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के तसरिया- गणेशपुर गांव में शनिवार रात को आपसी विवाद को लेकर दो व्यक्ति की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार गणेशपुर गांव निवासी देवीधन मुर्मू और उसके भाई वकील मुर्मू गांव स्थित एक चबूतरा में बैठा हुआ था. तभी गनेशपुर गांव के ही दूसरे पक्ष के 25-30 की संख्या में लोगों ने देवीधन मुर्मू और वकील मुर्मू के ऊपर लाठी-डंडों व हंसुआ से मारपीट करने लगा. इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान देविधन मुर्मू और उसके भाई वकील मुर्मू के माथे पर हंसुआ व लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया. और घटनास्थल में ही दो भाइयों की मौत हो गई. उधर घटना की जानकारी महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम को मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी, अमडापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी व पाकुरिया थाना प्रभारी के साथ दल बल लेकर घटनास्थल पहुंचे. एसडीपीओ ने अधिकारियों के साथ मामले की जानकारी ली. और शव को कब्जे में लेकर महेशपुर थाना भिजवाया.

IMG 20230618 102915 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर