Search

March 12, 2026 6:15 am

इफ्तिखार अहमद ने पहली बार रक्तदान कर पांच वर्षीय बच्ची की बचाई जान

राजकुमार भगत

रक्तदान जीवन का महादान है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत काम में सहभागी बनना चाहिए और मौका देना चाहिए अपने खून को किसी के रगों में बहने देने का। यही संकल्प लेकर आज इफ्तिखार अहमद ने देवतला निवासी पांच वर्षीय बच्चा जिसान शेख के लिए रक्तदान किया।सदर अस्पताल पाकुड़ में इलाजरत देवतला निवासी जिसान शेख उम्र 5 साल,थालीसीमिया से पीड़ित है।शरीर में रक्त की कमी होने के कारण डॉक्टर द्वारा बताया गया की इनको एक यूनिट रक्त चढ़ाना होगा। बच्चे की मां सुबह से रक्तदाता खोजना शुरू किया लेकिन बहुत देर तक कोई रक्तदाता नहीं मिला। फिर बच्चे की मां ने लाइफ सेवियर्स समूह से संपर्क किया। फिर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम ने रक्तदाता इफ्तिखार अहमद को पाकुड़ रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान कराया।तभी जाके बच्चे का इलाज संभव हो पाया।
रक्तदाता इफ्तिखार अहमद ने कहा कि यह मेरी जीवन में पहली दफा रक्तदान है। और आज मुझे बहुत सुकून मिल रहा है रक्तदान करके। और मैं जबतक स्वस्थ रहूंगा, रक्तदान करते रहूंगा। और उन्होंने ये भी कहा कि हर स्वस्थ इंसान को जरूर रक्तदान करना चाहिए और मरीज के परिजनों ने इफ्तिखार अहमद के साथ – साथ लाइफ सेवियर्स समूह का आभार प्रकट किया।मौके पर समूह के मीडिया प्रभारी साहबाज आलम और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर