Search

March 21, 2026 6:18 pm

ईसाइयों ने मनाया पाम संडे

शहर के गिरजाघर में रविवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने पाम संडे मनाया । प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की याद में ईस्टर पर्व के पहले पाम संडे पर होने वाली सामूहिक प्रार्थना के लिए लोग जुटे, प्रभु यीशु के दोबारा जीवित होने की अलौकिक घटना से पूर्व पाम संडे को मसीही समाज उत्सव के रूप में मनाते हैं धार्मिक मान्यता है । कहा जाता है कि इसराइल में प्रभु ईसा मसीह के आगमन होने की खुशी पर लोगों ने खजूर की डाली बिछाकर उनका भव्य स्वागत किया था । प्रभु ईसा मसीह के जीवन काल में हुए अद्भुत घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए समुदाय के लोगों का कहना है कि यीशु मसीह एक गधी में सवार होकर इसराइल पहुंचे थे प्रभु ईसा को शांति का राजकुमार माना जाता है वही गधी को भी शांति का प्रतीक माना जाता है । खजूर की डाली बिछाकर लोगों ने स्वागत किया था । पाम संडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा हुई चर्चा में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रार्थना की ।

img 20250413 wa00137722596067644628815
img 20250413 wa00127895495246970291577

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर