Search

March 18, 2026 10:42 am

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा पाकुड़ लॉबी में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया

राजकुमार भगत

पाकुड़ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के तत्वाधान में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा पूरे देश में एक साथ दिनांक 20 .3 .2023 को 10:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक देश के सभी लॉबी पर रनिंग स्टाफ के साथ होने वाले अत्याचार एवं उनकी लंबित मांगों को लगातार नजरअंदाज करते रहने के विरोध में एक धरना का आयोजन किया जा रहा है l शाखा अध्यक्ष अखिलेश चौबे ने बताया कि रनिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर लगातार काफी समय से ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा रेलवे बोर्ड के समक्ष रखने का काम किया जा रहा है, परंतु रेलवे बोर्ड की सहमति होने के बावजूद भी अब तक स्थिति बनी हुई है l इससे सभी रनिंग स्टाफ के बीच गहरा असंतोष है l धरना के माध्यम से रनिंग स्टाफ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले अपने असंतोष को जाहिर करने का प्रयास कर रहे हैं l शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि भारतीय रेलवे की सबसे मजबूत इकाई समझे जाने वाले रनिंग स्टाफ जो कि अपने परिवार से दूर रहकर भी पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका अदा करते हैं l तथा देश के प्रत्येक कोने में माल गाड़ियों के परिचालन द्वारा देश की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित कर आम नागरिकों का जीवन सहज बनाते हैं l वही रेलकर्मी जब अपनी व्यथा लेकर रेल प्रशासन के समक्ष जाते हैं ,तो उनकी बात को अनसुना कर दिया जाता है l शाखा सचिव संजय ओझा ने अपने संबोधन में कहा की इनकी प्रमुख मांग में न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करना ,रेलवे में निजी करण को रोकना, रनिंग रूम में भोजन इत्यादि की गुणवत्ता का सुधार करना, सहायक लोको पायलट से गार्ड का काम जबरदस्ती करवाना, हेड क्वार्टर रेस्ट को 16 +2 घंटा सुनिश्चित करना, रनिंग स्टाफ का सप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित करना, किलोमीटर भक्ता को वेतन में शामिल किया जाना, महिला रनिंग स्टाफ के लिए अलग से शौचालय एवं रूम की व्यवस्था करना, वेटिंग ड्यूटी भत्ता लगी रोक को तत्काल हटाना, रनिंग स्टाफ को 4600,4800,5400 ग्रेड पे का लाभ देना, 36 घंटे के अंदर मुख्यालय वापस करने की व्यवस्था करना, लोको सेंटर पायलट के पद को समाप्त करने संबंधी निर्णय को वापस लेना, इत्यादि हैl इस धरना के माध्यम से ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का लोकतांत्रिक प्रयास किया जा रहा है इस धरना के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक हावड़ा को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, इस धरना में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के निलेश प्रकाश, फजले रहमान, विक्टर जेम्स ,अमर देव प्रसाद ,अशोक कुमार सिंह, पिंटू पटेल , संतोष कुमार, रामकुमार यादव ,सीके भारती ,ओंकार नाथ ओझा, प्रीतम कुमार मंडल ,आरपी यादव, हिमांशु कुमार ,राकेश्वर प्रसाद ,अमर मल्होत्रा, मंटू कुमार, इत्यादि शामिल रहे l

IMG 20230320 WA0046
IMG 20230320 WA0043
IMG 20230320 WA0047
IMG 20230320 WA0042 1
IMG 20230320 WA0041
IMG 20230320 WA0044
IMG 20230320 WA0045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर