राजकुमार भगत
सदर अस्पताल के सभागार मे राज्य मुख्यालय से आये हुए Intelhealth एवं TRIF के प्रतिनिधि राजीव कुमार एवं शिवशंकर कुमार के द्वारा ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।मौके पर सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला नोडल पदाधिकारी, HWC- डॉक्टर ऐहताशाम उद्दीन, जिला नोडल पदाधिकारी ईसंजीवनी डॉ० अमित कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस.के.झा, पाकुड़ जिला के अन्य डॉक्टर एवं सभी सीएचओ समेत अन्य उपस्थित थे।इस प्रशिक्षण में पाकुड़ जिला अंतर्गत सभी हेल्थ एन्ड वैलनेस सस्थान एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से हब मे पंजीकृत चिकित्सक द्वारा चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इस माध्यम से झारखण्ड राज्य मे मौजूद मेडिकल कॉलेजो से भी संपर्क स्थापित कर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जायेगा।








