राजकुमार भगत
पाकुड़। शनिवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की, एवं प्रति शपथ पत्र दायर करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बताया गया कि न्यायालय में दायर लंबित रिट याचिका की प्रति प्राप्त कर जवाब तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करें। बैठक में महत्वपूर्ण पत्रों की समीक्षा की गई तथा जो मामले लंबित पाए गए उनको जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जो निर्देश दिए जाते हैं उनके निष्पादन में त्वरित रूप से अनुपालन करें। वहीं सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की। सीपीग्राम्स पोर्टल में जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है। उन सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, कार्यपालक दंडाधिकारी आशुतोष, कार्यपालक दंडाधिकारी क्रांति रश्मि, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।







