Search

March 16, 2026 9:27 am

उच्च विद्यालय बासकेंद्री के समीप रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

रिपोर्ट–धीरेन साहा

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश के आलोक में सोमवार देर शाम को महेशपुर प्रखंड के बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय बासकेंद्री के समीप रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीओ हरिवंश पंडित, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम उपस्थित थे।
रात्रि चोपाल में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति, मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तारपुर्वक बताया गया। साथ ही इसका लाभ उठाने हेतु लोगों को आगे आने की अपील की गई।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा शिक्षा विभाग से संबंधित 1 आवेदन, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 1 आवेदन, पेयजल समस्या से संबंधित 7 आवेदन, बिजली विभाग से संबंधित 2 आवेदन, आपूर्ति विभाग से संबंधित 3 आवेदन, पेंशन विभाग से संबंधित 9 आवेदन, मनरेगा से संबंधित 1 आवेदन, कुल 24 आवेदन दिए गए। जिसमें ऑन दी स्पाॅट 7 आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया। जबकि 17 आवेदन लंबित रहे।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बीडीओ उमेश मंडल, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-2 बाबुराम मुर्मू, अंचल निरीक्षक राजेश कुमार साहा, पेयजल व स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक अमरेंद्र सिंह, महिला पर्यवेक्षिका रुथ टुडू सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर