राजकुमार भगत
पाकुड़। रविवार को देर शाम सिंधी समाज की एक विषेश सांगठनिक सामाजिक बैठक सिंधी धर्मशाला में आहूत की गई । सिंधी समाज में समाज के प्रमुख मुखिया के रूप में चुने जाते हैं । बैठक में समाज से संबंधित कई अहम चर्चा की गई। समाज में एकमत का होना अति आवश्यक समझा जाता है। सर्वसम्मति से सिंधी समाज के लोगों ने उदय लखवानी को मुखिया एवं विनोद तीर्थानी को कोषाध्यक्ष रूप में निर्विरोध चुना है । जबकि सामाजिक सदस्य के रूप में गिरधारी लाल गंगवानी, श्रवण मखीजा, जमियत मल केशवानी का नाम तय किया गया है। मुखिया बनने के पश्चात उदय लखमानी अपने संदेश में कहा कि समाज ने जिसआशा और विश्वास के साथ हमें इस योग्य समझा है यह उनका बड़प्पन है । मैं समाज के लिए हर हमेशा खड़ा रहूंगा उन्हें शिकायत का मौका नहीं दूंगा। समाज के साथ समाज के लोगों की मजबूती के लिए कार्य करूंगा। मैं समाज के लिए खरा उतरने का प्रयास करूंगा । मौके पर कैलाश मध्यान अजय मखीजा, रोशन मध्यान ,मनीष ,ओम बाबू, डब्ल्यू साधवानी ,गुरदीप ,गोल्डी मध्यान आदि मौजूद थे।






