Search

March 15, 2026 5:13 pm

उपायुक्त के द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत गड्ढा खोदो अभियान का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया

राजकुमार भगत

उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने कहा जल्द जिले में छाएगी हरियाली

चार दिनों में पौधारोपण के लिए सभी प्रखंडों में कुल 1,34,400 गड्ढे खोदे जाएंगे, जिलें में छायेगी हरियाली

उपायुक्त वरूण रंजन ने गुरुवार को मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत महेशपुर प्रखंड अंतर्गत भेटाटोला पंचायत के कालीदासपुर गांव से किया। कालीदासपुर गांव में शिवधन सोरेन के एक एकड़ जमीन पर आम बागवानी योजना आरंभ की गई है।
इस अवसर पर विधिवत रूप से उपायुक्त वरुण रंजन, डीआरडीए निदेशक-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, बीडीओ उमेश मंडल, अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल के द्वारा नारियल फोड़कर तथा कुदाल चलाकर गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा की मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है , जिससे हरा-भरा पर्यावरण के साथ-साथ कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करता है। योजना के तहत् मिश्रित बागवानी में विभिन्न फलदार पौधे लगाए जायेंगे जिसमें एक एकड़ भूमि पर 112 फलदार पौधे तथा 80 इमारती पौधारोपण करने का प्रावधान है। योजना का प्राक्कलन लगभग 4.15 लाख रुपए है जो 5 वर्ष तक के लिए है। पौधारोपण के बीच वाले खाली जगहों पर किसान अंतर्खेती कर तत्काल लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ लेने हेतु अपील किया। वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पूरे जिले में 700 एकड़ जमीन पर योजना चलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका क्रियान्वयन निर्धारित समय पर किया जाना है। उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने अगले चार दिनों में इस अभियान के तहत लगभग सवा लाख गड्ढा खुदाई का लक्ष्य रखा है। सभी पंचायतों के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर इस अभियान की सफलता पर विशेष बल दिया है। इसके पश्चात
उपायुक्त के द्वारा भेटाटोला में वाडी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 102 एकड़ में काजू एवं आम बागवानी का भी निरीक्षण किया।इसके अलावा उपायुक्त ने महेशपुर प्रखंड में संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र का किया निरीक्षण। निरीक्षण कर भोजन बनाने व परोसने के दौरान संचालकों को स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दाल-भात केंद्र से जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल रहा है और भोजन की गुणवत्ता में कोई समझौता नही किया जाएगा।
मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद रिजवान, कनीय अभियंता सूरज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230601 WA0027
IMG 20230601 WA0030
IMG 20230601 WA0026
IMG 20230601 WA0028
IMG 20230601 WA0029 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर