Search

March 15, 2026 3:57 am

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध परिवहन व खनन को लेकर चला जांच अभियान

सतनाम सिंह

पाकुड़ में ओवरलोड तीन गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त

उपायुक्त वरूण रंजन के निर्देश पर लगातार अवैध परिवहन व अवैध तरीके से बालू उठाव व भंडारन के खिलाफ खनन टॉस्क फोर्स की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गुरूवार को भी खनन टॉस्क फोर्स की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर कार्रवाई की गई. इस क्रम में सदर अंचल में एसडीओ हरिवंश पंडित, अंचालाधिकारी आलोक वरन केशरी एवं एसडीपीओ श्री अजित कुमार विमल द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में इसाकपुर रोड पर सिंधीपाड़ा के पास वाहन जांच के क्रम में तीन गिट्टी लदा ट्रैक्टरों की जांच की गई। जांच के क्रम में उक्त ट्रैक्टरों के पास वैध चालान तो उपलब्ध था, पर वाहन में मात्रा से अधिक वहन किए जाने के कारण उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। वहीं महेशपुर के विभिन्न बालू घाटों में अंचालाधिकारी रितेश जयसवाल औचक निरीक्षण किया गया. साथ ही बालू चालान की जांच की गई।

IMG 20230608 WA0020
IMG 20230608 WA0018 1
IMG 20230608 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर