बजरंग पंडित
पाकुड़ सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के बेलडांगा गांव में उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा मनरेगा के तहत जूट रेटिंग तालाब का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ क्राइजाफ़ सोना पाउडर के माध्यम से जूट सड़न प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ किया गया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के अंतर्गत बेलडांगा गांव में जूट उत्पादन करने वाले दर्जनों किसानों के साथ क्राइजाफ सोना पाउडर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर वैज्ञानिक तरीके से जूट के किसानों को जुट सड़ाने की प्रकिया पर भौतिक रुप से प्रदर्शित करके विस्तृत जानकारी दी गई। विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत समझौता किया गया था। इसी समझौता के तहत किसानों को प्रशिक्षण, अनुदान आधारित बीज, मशीन एवं उपकरण तथा उत्पादों को खरीदने हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौके पर मौजूद उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को हर संभव मदद देने को तत्पर है और आने वाले दिनों में जूट से जुड़े किसानों को कई प्रकार के तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जूट का जांग हेतु आवश्यक पानी की कमी महसूस की जा रही है। इसी के तहत मनरेगा के माध्यम से इच्छुक जुट किसानों के जमीन में 40×30×5 फीट साइज़ का जूट रेटिंग तालाब का निर्माण किया जा रहा है तथा जुट के किसानों को इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया ब्रहमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेन्द्र कुमार दास के द्वारा बतलाया गया कि क्राइजाफ़ सोना पाउडर उन्नत पटसन सड़न हेतु सूक्ष्मजीवी मिश्रण होता है जिसका व्यवहार करने से जूट का रेशा में चमक आता है। रेशा मुलायम और मजबूत होता है। जांग के तैयार होने के अवधि में भी कमी आती है,उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों के आय में भी वृद्धि होती है। पाट काटने के बाद एवं पाट का पत्ता झड़ जाने के बाद जांग तैयार किया जाता है। जांग तैयार के लिए पाट को तह में रखकर पानी में डाला जाता है तथा उसी समय क्राइजाफ़ सोना मिश्रण का छिड़काव किया जाता है, ऐसे ही दो-तीन स्तर में पाट को सजाया जाता है। इसके बाद मिट्टी एवं बालू में भरा हुआ बोरा जांग के ऊपर रखा जाता है। साथ ही साथ जूट फसल में लगने वाली रोगों की निराकरण की उपाय एवं किसानों के द्वारा उत्पादित जूट का बिक्री आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आई केयर परियोजना के सौजन्य से पाकुड सदर प्रखंड के जूट उत्पादित करने वाले किसानों की बीच क्राइजाफ़ सोना पाउडर निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। मौके पर सहायक दंडाधिकारी – सह-सहायक समाहर्ता(भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया, डीपीएम प्रवीण मिश्रा,बीपीएम फैज आलम,जेसीआई के सहायक प्रबंधक संचालन सह विपणन पुरुषोत्तम हरि, प्रखंड पर्यवेक्षक इसरार अहमद खान,जन सेवक वतन कुमार, रोजगार सेवक राजिबुल इस्लाम,बीपीओ सुभाष कुमार भगत,वाईपी रुद्र प्रताप, स्वेता कुमारी,पीआरपी बानेश्वर, सामुदायिक सम्यवक पूर्वासिष पांडे सहित अन्य जेएसएलपीएस के कर्मी,जुट मित्र और कैडर समेत अन्य दर्जनों किसान समेत अन्य उपस्थित थे।








