Search

March 12, 2026 8:22 am

उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के दीदियों द्वारा तैयार किया गया चास हाट नर्सरी(पोली हाऊस)का निरीक्षण किया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)उपायुक्त वरुण रंजन ने गुरुवार को मिलेट मिशन के तहत केराबनी गाँव में बाजरा बीज बोये और दीदियों के बीज बरबट्टी बीज का वितरण किया। उपायुक्त ने नवाडीह पंचायत के जोबोडीह गांव में जेएसएलपीएस के दीदियों द्वारा तैयार किया गया चास हाट नर्सरी(पोली हाऊस)का निरीक्षण किया।उन्होंने पोली हाउस में दीदियों द्वारा लगाए टमाटर, मिर्च, आलू, पालक साग आदि के बीज के बेडिंग का तारीफ किये। उन्होंने दीदियों से कहा अभी बीज अंकुरित होकर नही निकला है ।इसलिए प्रतिदिन समय समय पर पानी देते रहे, ताकि बीज सही समय पर अंकुरित होकर निकल पाए।ततपश्चात उपायुक्त करमाटार पंचायत के केराबनी गांव में दीदी बाड़ी गार्डेन का उद्घाटन फीता काटकर किया। ततपश्चात दीदी बाड़ी गार्डेन में उपायुक्त ने टमाटर, मूली, मिर्च, पालक आदि का बीज बोए । वही उपायुक्त ने दीदियों के बीच बरबटी का बीज वितरण किये।उन्होंने मिलेट मिशन के तहत एक बाड़ी में बाजरा का बीज भी स्वयं बोये। एक किसान हल चला रहा था और उपायुक्त स्वयं पीछे पीछे बाजरा का बीज बाड़ी में गिराते जा रहे थे।उन्होंने कहा सरकार मोटा खाद्यान के उपजाऊ पर जोर दे रही है ।इसलिए मोटे अनाज का मांग बाजार में बढेगा।बाजरा उपजाऊ करे। जिसे जेसलपीएस के द्वारा क्रय कर आटा बनाया जाएगा और इसे पिकेटिंग कर मार्केट में बेचकर आप दिदिया अच्छी राशि कमा सकते है। ततपश्चात उपायुक्त ने दीदियों के साथ बैठक कर एक एक दीदियों से उनकी समस्या से अवगत हुए। उन्होंने दीदियों से पूछा कि क्या जेसलपीएस जुड़कर आपके जीवन मे क्या परिवर्तन आया और आज आप कहाँ खड़ी है? दीदियों की आप बीती कहानी से अवगत होकर उपायुक्त काफी खुशी जाहिर किया और आगे भी ऐसी ही ग्रुप से जुड़कर कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलनेबके लिए प्रतिदिन विद्यालय भेजने का कापिल किया। मोके पर डीपीएम प्रवीण मिश्रा, बीपीएम हितेंद्र चौबे, एमओ पदम किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास, जबरा पहाड़िया समेत दर्जनों गांव के दिदिया उपस्थित थी।

IMG 20230720 WA0029
IMG 20230720 WA0028
IMG 20230720 WA0026 1
IMG 20230720 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर