प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)महामहिम राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उपायुक्त वरुण रंजन जिले के कई अधिकारियो के साथ प्रखंड स्थित मांझी विजय मरांडी स्टेडियम का निरीक्षण किया।उपायुक्त डीडीसी शाहिद अख्तर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, स्थापना उपसमाहर्ता विकास त्रिवेदी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन व बीडीओ संजय कुमार के साथ बड़ाघघरी पंचायत भवन का निरीक्षण किए।ततपश्चात धरमपुर मोड़ के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर स्थित फुटबॉल मैदान का मुवाइना किए।उसके बाद जिला प्रशासन की टीम सोनाधनी गांव में स्थित सांस्कृतिक व कला केंद्र के भवन का निरीक्षण किए । उपायुक्त ने कला केंद्र के भवन का रंग रोगन को देखे और भवन का फर्श का ढलाई उखड़ा हुआ था जिस पर उपायुक्त का नजर पड़ते ही भड़क गए और उपस्थिति डीडीसी को सम्बन्धित एजेंसी पर जांच कर करवाई करने का निर्देश दिए।उपायुक्त ने कहा यहाँ के एजेंसी मजाक बनाकर रखा है ,महज पांच छ वर्ष में भवन का फर्स कैसे टूटेगा।इसकी जाँच होनी चाहिए। ततपश्चात जिला प्रशासन की टीम लिट्टीपाड़ा के मांझी विजय मराण्डी स्टेडियम पहुँची और स्टेडियम का निरीक्षण कर अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के लिए रवाना हो गए।जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर स्थल का चयन के लिए जगह देखी जा रही है। अभी तक स्थल का चयन नही हो पाया है। स्थल का चयन होते ही कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करा दिया जाएगा।













