Search

March 14, 2026 8:24 pm

एंडवेर अकादमी में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 18 को

सतनाम सिंह

Also Read: E-paper 29-01-2026

16 तक ली जाएगी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन

उपायुक्त ने कहा परीक्षा की तैयारी कर छात्र हासिल कर पाएंगे नौकरी

जिले के होनहार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था एंडवेर अकादमी के माध्यम से करा रही है। एंडवेर अकादमी में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा 18 जून को आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून है।परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्र 21 जून से 30 जून तक अपना नामांकन करा सकते है। आवेदन फॉर्म नजदीकी बीआरसी कार्यालय से छात्र प्राप्त कर उसे डीएसई कार्यालय में जमा करा सकते है। उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था से आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के छात्रों को पढ़ाई का अवसर प्रदान करने का प्रयास है। एंडवेर अकादमी के माध्यम से 400 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निःशुल्क कराई जाएगी। साथ ही उन्हें स्टडी मेटेरियल भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि अब पारिवारिक परिस्थितियां पढ़ाई में बाधक नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि जिले के होनहार छात्र परीक्षा की तैयारी कर नौकरी हासिल कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अब बड़े शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उपायुक्त ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे है। उन्होंने छात्रों से प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। विदित हो कि उपायुक्त के पहल पर सीएसआर के तहत बीजीआर माइनिंग द्वारा एंडवेर अकादमी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिले के छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर