सतनाम सिंह
26 से 30 जून तक चयनित अभ्यर्थियों का होगा नामांकन
आर्थिक समस्याओं की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे छात्र: उपायुक्त
एंडेवर अकादमी में नामांकन को लेकर ली गई परीक्षा की प्रथम बैच के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रथम बैच में 102 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 26 जून से 30 जून तक चलेगा। अभ्यर्थियों के चयन को लेकर 18 जून को परीक्षा आयोजित की गई थी। उपायुक्त के पहल पर जिले के प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर सीएसआर के तहत बीजीआर माइंस के माध्यम से एंडेवर अकादमी द्वारा निशुल्क शिक्षा देने का प्रयास है। एकेडमी द्वारा नामांकित छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ निशुल्क पठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं छात्रों का नियमित मूल्यांकन के साथ साथ ग्रुप डिस्कशन जैसी संपूर्ण गतिविधियों की तैयारी कराई जाएगी।उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय युवाओं के समग्र विकास और उनके कैरियर को पंख देने के लिए कृत संकल्पित है। कहा कि प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर सुविधा प्रदान किया जा रहा है। अब कोई छात्र अपनी आर्थिक समस्याओं की वजह से शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। इसके माध्यम से छात्रों के सपनों को पंख देने का प्रयास है।









