Search

March 13, 2026 11:49 pm

एक हुई देश की सारी विपक्ष पार्टी मिलकर करेंगे एनडीए गठबंधन का मुकाबला।

नीतीश कुमार के विपक्षी दलों के संयोजक बनने से पाकुड़ जदयू में खुशी की लहर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरूवार को पूरे देश की विपक्षी पार्टियों की बैठक एक साथ बिहार की राजधानी पटना में हुआ। जिसमें हमारे देश के 15 दाल के 27बड़े नेता गण उपस्थित हुए। सर्व सम्मति से सभी विपक्षी पार्टियों ने अपनी एकता का और एकजुटता का परिचय देते हुए नीतीश कुमार पर आस्था जताते हुए उन्हें संयोजक चुना गया। ईसके लिए सभी विपक्षी दल को पाकुड़ जिला जनता दल यू के तरफ से हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद है। उक्त बातें जदयू के पाकुर जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिन में सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर के केंद्र के अहंकारी सरकार को 2024 के चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी और सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर के नितीश कुमार जी के नेतृत्व में एक नया सरकार बनाने का काम करेगी । जिससे देश के गरीबी बेरोजगारी बढ़ती हुई महंगाई जो हमने 9 साल में देखा इन सभी पर जो है विराम लग सके । बेरोजगारों को रोजगार मिल सके सरकारी नौकरी मिल सके। इस सरकार में अंबानी अदानी का जो खेल खेल रही है वह हमारे नेता उन सभी पर विराम लगाने का काम करेगी । हमारे नेता नीतीश कुमार काम पर विश्वास रखते हैं भाषण पर नहीं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर