गोड्डा : विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को स्थानीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी चार इकाइयों के सँयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता आधारित कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ० सुधि वत्स ने पीपीटी के माध्यम से कैंसर के कारण और रोकथाम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या किरण चौधरी ने की। इसमें छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी प्रो० सुमन लता, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० रेखा सिंह, डॉ० सावरा तबस्सुम, एवं प्रो० नूतन झा के अलावा डॉ० ब्रजेश मिश्रा, प्रो० अरविंद झा, डॉ० संजू सिंह एवं डॉ० संगीता उपस्थित थे।
