बजरंग पंडित
प्रखंड के गायबथान पंचायत में बीते सोमवार रात को प्रखंड एवं अंचल प्रशासन ने रात्रि जन चौपाल लगाया. वही जन चौपाल में मुख्य रूप से एसडीओ हरिवंश पंडित व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम उपस्थित थे।जन चौपाल में बीडीओ उमेश मंडल ने मनरेगा योजना, पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण, पेयजल, बिरसा हरित ग्राम योजना से सबंधित मामले की समस्या का समाधान किया. वही सीआई ने दाखिल खारिज, कृषि ऋण माफी सहित अन्य कार्य को ऑन दा स्पाॅट निष्पादन किया. मौके पर बीडीओ, सीओ के अलावे बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सीआई राजेश साहा, बीपीओ रिजवान फारूकी, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, पंचायत सचिव, जेई सहित अन्य उपस्थित थे।





