यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर लगाया जाएगा जुर्माना,एसडीएम पाकुड़
जहान है तो जान है, डीएसपी मुख्यालय,पाकुड़
दुर्घटना कह कर नहीं आती, हेलमेट पहने और यातायात का सही तरीके से पालन करे,आपके पीछे भी कोई है आपके लिए चिंता करने वाला,एसडीपीओ पाकुड़
सतनाम सिंह
पाकुड़ आज शाम को एसडीएम पाकुड़ हरिवंश पंडित,डीएसपी बैधनाथ प्रसाद, एडीपीओ,अजीत कुमार बिमल,नगरपालिका अधिकारी कोशलेश यादव एवं जिला परिवहन कार्यालय के सड़क सुरक्षा इंजीनियर अजहर अंसारी और जिला परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर बाइक चलाने वाले,टोटो वाले और भी कई लोगों को रोड सेफ्टी,यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई,पाकुड़ पेट्रोल पंप के समीप लोगों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला कर जिसमे लोगों को हेलमेट पहने,,ड्राइविंग लाइसेंस,इंश्योरेंस, ट्रिपल लोड न चलाने अन्यथा आज के बाद आगे जांच होने पर जुर्माना राशि वसूला जाएगा, आज हम लोग जागरुकता अभियान चला कर लोगों को समझा कर और कई दिनों से लोगों को समझा भी रहे हैं कि आप सभी पाकुड़ वासी यातायात के नियमों का पालन करें सही दिशा में गाड़ी चलाएं, हेलमेट का इस्तेमाल करें गाड़ी संबंधित सारे कागजात गाड़ी पर रखें और यातायात संबंधित कई सारी जानकारी साझा की गई।








