सतनाम सिंह
महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में गुरुवार को एसडीओ हरिवंश पंडित ने प्रखंड के पदाधिकारियों, मुखिया तथा संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवासो कि पंचायतवार समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में एसडीओ हरीबंश पंडित ने उपस्थित अधिकारियों तथा मुखिया तथा संबंधित कर्मियों को प्रखंड में लंबित पड़े प्रधानमंत्री आवास को हर हाल में 30 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, बीडीओ उमेश मंडल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल सहित अन्य मौजूद थे।


Related Posts
Also Read: E-paper 12-02-2026





