Search

March 10, 2026 6:15 pm

ओपी प्रभारी टिंकू रजक उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमलोंग पहुंचकर बच्चों को किया जागरूक

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमलोंग पहाड़ में सोमवार को सिमलोंग ओपी प्रभारी टिंकू रजक बच्चों के बीच पहुंचकर सड़क सुरक्षा नियम एवं शिक्षा का पाठ पढ़ाया।इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों को पुस्तक ,कलम ,कॉपी, चॉकलेट आदि देकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि पढ़ाई एक ऐसा धन है जो आपसे कोई छीन नहीं सकता है और ना ही बांटा जा सकता है। शिक्षा से ही गरीबो को मिटा सकते है। ओपी प्रभारी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा बाई ओर से चले।उन्होंने बच्चें को कहा अगर आपका अभिभावक बाईक चलाते समय हेल्मेट का उपयोग नहीं करते तो उन्हें हेल्मेट लगाकर बाईक चलाने को बोले। इससे बड़ी दुर्घटना से बच सकते है।वहीं शिक्षकों को विद्यार्थियों के प्रति उनके दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की अपील की। मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दत्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230807 WA0029
IMG 20230807 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर