Search

March 16, 2026 2:34 am

कंप्यूटर संस्थान ने प्रमाण पत्र, सह सम्मान समारोह का किया आयोजन

राजकुमार भगत

गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाने की व्यवस्था

पाकुड़ । शनिवार को जिले के आमरापाड़ा प्रखंड में स्थित आईआईसीटी कंप्यूटर संस्थान में सर्टिफिकेट वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्र 2022-23 में पासआउट 25 बच्चे को प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था प्रभारी आरजू परवीन ने बताया कि हमारी संस्था में हर वर्ष सैकड़ों बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें अच्छे प्रकार से पढ़ाया और समझाया जाता है । अध्यापन समाप्त होने पर उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाता है । यह कंप्यूटर सेंटर पिछले 12 वर्षों से आमरापाड़ा प्रखंड में संचालित है। आगे उन्होंने बताया कि हमारे संस्था में गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जाती है एवं इस वर्ष भी दसवी 12वीं में पास आउट बच्चों को विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। उनका नामांकन बिल्कुल मुफ्त लिया जा रहा है। मौके पर संस्था के शिक्षक ज्योति मंडल एवं कृष्णा मौजूद थे।

IMG 20230527 WA0015
IMG 20230527 WA0014 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर