Search

March 11, 2026 9:27 am

करोड़ों की लागत से बन रही सड़क और संवेदक पर दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष ने घोर अनियमितता बरतने का लगाया आरोप

नए बन रहे सड़क पर सड़क का पुराना मेटेरियल डाल कर बनाई जा रही नई नवेली सड़क: उज्जवल भगत

पाकुड़ मालपहाड़ी रोड भगत सिंह चौक से ओवरब्रिज होते हुए मौलाना चोक तक करोड़ों की लागत में बन रही सड़क पर दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने नई बन रही सड़क पर घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है,दुर्गा सेना के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता गण के साथ हिरानंदपुर, प्यादपुर के ग्रामीणों ने मिलकर सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए है कहा की सड़क की गहराई कम है और पुराने सड़क का मेटेरियल निकाल एक जगह इकट्ठा कर फिर उसमें कुछ डस्ट और पानी मिलाकर नया रूप देकर फिर दुबारा नए बन रहे सड़क पर गिरा दिया जाता है और तुरंत फीलिंग भी कर दिया जाता है रोलर के माध्यम से।पूरा का पूरा सड़क पुराना मेटेरियल से ही बना दिया गाय है और जिम्मेदार कान में रुई डाल गहरी नींद फरमा रहे है,ग्रामीणों और स्थानीय ने बताया की आज तक किसी पदाधिकारी को नए बन रहे सड़क पर आते जाते देखा नही,उक्त बातें दुर्गा सेना के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत और दुर्गा सेना के कार्यकर्ता ने कही है।दुर्गा सेना के जिला अध्यक्ष ने बयान देकर कहा की इस सड़क संबंधित कई बार वरीय पदाधिकारी से शिकायत की गई है लेकिन आज तक कुछ भी सुनवाई संभव होता दिखा नही,संवेदक द्वारा बिना बोर्ड लगाए काम किया जा रहा है,जैसे तैसे आनन फानन सड़क निर्माण पूरा किया जा रहा है।इस सड़क में संवेदक द्वारा खुल्लम खुल्ला सरकारी राशि का फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।जिसमे पीडब्ल्यूडी विभाग का खुल कर साथ है।
बाइट: दुर्गा सेना उज्जवल भगत

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर