Search

March 17, 2026 8:21 pm

कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं को मलरिया के फैलाव एवं बचाव से सबंधित दी जानकारी

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कस्तूरबा विद्यालय में विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रैल मनाने से संबंधित पीसीआई द्वारा उपस्थित सभी छात्राओं को गुरुवार को मलेरिया के फैलाव एवं बचाव से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस दौरान डॉ विश्वाश ने मलरिया से संबंधित जानकारी देते हुए कहा मलरिया से बचाव का सबसे अच्छा उपाय मच्छरदानी है। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही आस पास सफाई रखें। उन्होंने बच्चों से कहा सावधानी से ही मालरिया को दूर भगाएंगे। अंत में कुछ बच्चियों द्वारा मलेरिया से बचाव से संबंधित चित्रांकन प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिला भीबीडी स्पेशलिस्ट डॉ तनीमा विश्वास द्वारा मलेरिया से बचाव हेतु बच्चों को शपथ दिलवाई गई।

IMG 20230420 WA0021
IMG 20230420 WA0022 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर