झारखंड प्रदेश महासचिव उदय लखवानी ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
पाकुड़ बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर पाकुड़ जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान ने पाकुड़ नगर परिषद अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प् अर्पित कर श्रद्धांजलि दी lइस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी सहित पाकुड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला सचिव सह चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, पाकुड़ प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, इनरोलर मोफ़िज अंसारी, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप हाजरा सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,उदय लखमानी ने कहा की बाबा साहब ने छुआ छूत को जड़ से समाप्त करने, पिछड़ों, दलितों, वंचितों एवं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को अधिकार दिलाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया lमौके पर रामानंद पासवान सोनू पासवान विशाल पासवान मिथुन पासवान शफीक आलम सब्रतो हाजरा शमशुल हक आदि उपस्थित थे





