राजकुमार भगत
ग्रामीणों ने कहा नेता वोट लेने आते हैं पर ग्रामीणों की सुनते नहीं।
पाकुड़। गुरूवार को हिरणपुर प्रखण्ड के बाबूपुर रामाकुड़ा बिंझामारा धनबाद सहित कई गांवों का दौरा कांग्रेस नेता पूर्व सैनिक राष्का हेम्ब्रम ने कर आम लोगो को कांग्रेसी विचारधारा से अवगत कराया साथ ही देश के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी लड़ाई की बीड़ा उठाया । श्री हेमब्रम ने कहा की राहुल गांधी ने नफरत को हराने के लिए मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं ।कांग्रेस का जिस राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार है बहा युवाओं किसान मजदूर महिलाओं के लिए काम कर रहे है ।साथ ही बिंझामारा में ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है लग नही रहा तो कांग्रेस नेता राष्का हेम्ब्रम ने बिजली विभाग के नाम आवेदन ग्रामीणों से लिया और जल्द ही ट्रांसफार्म लगवाने के वादा किया। कांग्रेस नेता राष्का हेंब्रम ने कहा कि भविष्य में अगर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व का मौका मिला तो यहाँ के बच्चे पाकुड़ रांची या अन्य जगह शिक्षा हाशिल करने बाहर नही जाएगा ।पानी की जो समस्या है उसपर भी विभाग से बात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि नेता वोट लेने आते है लेकिन हमलोगों का सुनने वाला कोई नही है।इसपर श्री हेम्ब्रम ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी का साफ कहना है कि आमलगो से अधिक से अधिक जुड़े और आमलोगों के काम करे।





